हिंदी भाषण प्रतियोगिता – प्रतिवेदन (Hindi Language Competition)

हिंदी भाषण प्रतियोगिता – प्रतिवेदन

सेंट इज़ाबेल्स हाई स्कूल

हिंदी भाषण प्रतियोगिता – २०२६

दिनांक : २३ सितंबर २०२६

सेंट इज़ाबेल्स हाई स्कूल में विद्यार्थियों के वक्तृत्व कौशल, आत्मविश्वास तथा हिंदी भाषा के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से २३ सितंबर २०२६ को हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मान्यवर अतिथियों एवं निर्णायकों के स्वागत से हुआ। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, हिंदी साहित्य,  भारतीय संस्कृति, देश की विविध परंपराएँ, , राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति , मोबाइल के बारे में जैसे विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वासपूर्ण स्वर, शुद्ध उच्चारण, प्रभावी हाव-भाव तथा विचारों की सुंदर अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकों ने विद्यार्थियों के विषयज्ञान, विषयवस्तु, प्रस्तुतीकरण, उच्चारण, स्वर में उतार-चढ़ाव, हाव-भाव तथा आत्मविश्वास जैसे विभिन्न मानदंडों के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने वक्तृत्व कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षकवर्ग ने विभिन्न जिम्मेदारियाँ कुशलतापूर्वक निभाईं। संचालन, निर्णायकों का परिचय, प्रमाण-पत्र लेखन एवं वितरण, स्वागत, छायाचित्रण, ध्वनि व्यवस्था, मंच व्यवस्था, आसन व्यवस्था, गुणपत्रिकाओं की जाँच तथा अनुशासन जैसी विभिन्न जिम्मेदारियाँ सुनियोजित ढंग से पूरी की गईं।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम एवं गौरव, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता की भावना, सार्वजनिक मंच पर बोलने का आत्मविश्वास तथा रचनात्मक सोच विकसित करने में सहायता मिली। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण, अनुशासित एवं यादगार वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य, शिक्षकवर्ग, निर्णायकों तथा सभी सहभागी विद्यार्थियों का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया।